Thanks to your skills you have performed a little miracle and, without you, I would not be here.
With love from Baby J
This is our beautiful miracle baby – thanks to the help of Paul Rainsbury. Thank you for making our dreams come true.
आरोपण-पूर्व आनुवंशकीय निदान
आरोपण पूर्व आनुवंशकीय निदान (PGD), सहायता देकर गर्भधारण कराने की आजमाई हुई और जांची-परखी पद्धतियां हैं, जो सुरक्षित हैं, भरोसेमंद हैं और नैतिक रूप से सही हैं। इन-वीट्रो फर्टिलाइजेशन अब व्यापक रूप से स्वीकार्य है और यही हमारे लिंग के चुनाव के कार्यक्रम का आधार है।
PGD का लाभ कौन उठा सकता है?
- युगल में से कोई एक, जिसमें जीन्स का कोई एक-दोष हो, विशिष्ट आनुवंशिक खराबी की जांच द्वारा
- 35+ उम्र की महिलाएं, उम्र से सम्बद्ध क्रोमोसोम सम्बंधी खराबी की जांच द्वारा
- कम उम्र की महिलाएं, जिन्हें अज्ञात कारणों से बार-बार गर्भपात हो जाता है, क्रोमोसोम सम्बंधी खराबी की जांच द्वारा
- ऐसे युगल जो अपना परिवार संतुलित रखना चाहते हैं
PGD क्या है?
फर्टिलाइज़ेशन के दो दिन बाद, भ्रूणों में आठ कोशिकाएं होती हैं और उनका आकार पूर्ण विराम के बिन्दु के बराबर होता है। विज्ञान अब इतनी प्रगति कर चुका है, कि इस अवस्था में भी यह सम्भव है कि सिर्फ एक कोशिका को सुरक्षित निकाला जा सके, कुछ लिंग-विशेष क्रोमोसोमल सम्बंधी खराबी के लिए उसका विश्लेषण किया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिर्फ अच्छे भ्रूणों को गर्भ में रोपण किया जाए। इस विशेषज्ञ तकनीक को आरोपण-पूर्व आनुवंशिक निदान (PGD) कहा जाता है।
एक अकेली कोशिका, जिसमें भ्रूण के विकास को समर्थन देने की सामग्री होती है, को एम्ब्रियो से बाहर निकाल लिया जाता है और इसकी क्रोमोसोम संरचना का, प्रयोगशाला के सावधानीपूर्वक नियंत्रित वातावरण में, विश्लेषण किया जाता है। X और Y क्रोसमोसम्स की अलग-अलग पहचान बनाई रखी जाती है। सिर्फ एक कोशिका का निकाला जाना, एम्ब्रियो के विकास को कोई क्षति नहीं पहुंचाता, और प्रत्येक एम्ब्रियो सामान्य रूप से बढ़ता रहेगा।
PGD क्यों?
क्रोमोसोम की असामान्यता वाले शिशु पैदा होते हैं
- 30 वर्ष या उसके कम उम्र की महिलाओं से पैदा हुए शिशुओं में 1,000 में से 1 शिशु
- 35 वर्ष तक की महिलाओं से 350 में से 1
- 40 वर्ष तक की महिलाओं से 100 में से 1
- और अंततः 45 वर्ष तक की महिलाओं से 25 में से 1
PGD का प्रयोजन है अधिक गर्भधारण प्राप्त करने, स्वतः गर्भपात कम करने और कम प्रभावित संतान प्राप्त करने की उम्मीद से आरोपण करने के लिए सिर्फ स्वस्थ एम्ब्रियोज़ (उन क्रोमोसोम्स के लिए जिनका हम इस समय तक परीक्षण कर सकते हैं) का चुनाव करना।